6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन भर चले लू के थपेड़े

श्रीगंगानगर.
less than 1 minute read
Google source verification
weather

दिन भर चले लू के थपेड़े

गर्मी के कारण मंगलवार को हाल बेहाल रहे। सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर की कॉलोनियों में दोपहर में इक्का दुक्का लोग सडक़ों पर नजर आए वहीं बाजार में निकले लोग गर्मी से परेशान नजर आए। बाजार में ग्राहकी पर गर्मी का असर पड़ा। दोपहर में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे वहीं सुबह और शाम बाजार में रौनक नजर आई।
सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही तपन का असर बढ़ता चला गया। दोपहर बारह बजे तो सूरज आग उगलता नजर आ रहा था। शाम तक गर्मी का तेज असर बना रहा।

गर्मी के चलते सडक़ किनारे लगे शीतल पेय के ठेलों, आइसक्रीम पार्लर आदि में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे वहीं दोपहर में अधिकांश लोग घरों और कार्यालयों में दुबके नजर आए। शहर के तिलक नगर, जवाहर नगर, अशोक नगर, इंदिरा कॉलोनी, विनोबा बस्ती, शास्त्री बस्ती, उदाराम चौक आदि में दोपहर में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी। दोपहर में रवाना होने वाली रेलों और बसों में भी यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थीं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग