4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑफलाइन खरीद और आढ़त राशि की मांग पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Traders

ऑफलाइन खरीद और आढ़त राशि की मांग पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

-मंगलवार को जिला मुख्यालय पर महासम्मेलन में शामिल होने का निर्णय

श्रीकरणपुर.

ऑफलाइन खरीद के साथ विभिन्न फसलों की सरकारी खरीद कच्चे आढ़तियों के माध्यम करवाकर आढ़त राशि देने सहित अन्य मांगों के संबंध में व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को नई धान मंडी में प्रदर्शन किया गया। व्यापारी मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रस्तवित व्यापारी महासम्मेलन में शामिल होंगे।

उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक नई धानमंडी में किसी प्रकार के नीलामी नहीं होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष घीसालाल यादव के नेतृत्व में एकत्र व्यापारियों ने बताया कि सरकार की ओर से जिंसों की खरीद ऑनलाइन कर दी गई है। वहीं सरसों, चना, मूंग आदि की समर्थन मूल्य खरीद पर व्यापारियों को आढ़त राशि नहीं दी जा रही। यह व्यापारी वर्ग पर कुठाराघात है।

उन्होंने कहा कि कच्चा आढ़तिया व्यापारी वर्ग का मुख्य व्यवसाय ही आढ़त पर आधारित है। अगर उन्हें आढ़त ही नहीं दी जाएगी तो उनकी दुकानों का कोई औचित्य ही नहीं रहेगा। व्यापार मंडल सचिव दीपक अग्रवाल व उपाध्यक्ष जंगीरसिंह समरा ने कहा कि आढ़त के व्यवसाय के लिए आवश्यक है कि जिंसों की समर्थन मूल्य पर खरीद कच्चे आढ़तियों के माध्यम से हो। यह खरीद ऑफलाइन की जानी चाहिए। इससे किसानों को उपज का विक्रय करने और भुगतान प्राप्त करने में आसानी होगी। वहीं आढ़त मिलने से व्यापारी वर्ग को भी फायदा होगा।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन तनेजा, सुखदेव सिंह रमाणा, बलजिंदरसिंह रमाणा, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बुड़ाकिया, पूर्व अध्यक्ष विनय तनेजा, मनोज अग्रवाल, कमल ग्रोवर, अर्जन सिंह, जसकरण सिंह गिल, पीके गुप्ता, अमित सिंगला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग