5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवानों ने किया यातायात के लिए जागरुक

https://www.patrika.com/sri=-ganga-nagar/
less than 1 minute read
Google source verification
Police

जवानों ने किया यातायात के लिए जागरुक

-यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के काटे चालान

अनूपगढ़.

स्थानीय पुलिस की ओर से पिछले कई दिन से लगातार शहर में यातायात व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे है। लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करने के लिए मुनादी करवा कर यातायात के नियमों की पालना करने का आह्वान किया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस निरीक्षक कमल मीणा के नेतृत्व में सशस्त्र सेना बल के जवानों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात की नियमों की अवहेलना करने वाले 15 वाहनों के चालान काटे।

इस दौरान राह चलते दुपहिया वाहन चालकों को रोका गया तथा उनसे वाहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए। दस्तावेज नहीं मिलने पर संबंधित को यातायात नियमों की पालना की बात कहते हुए चालान काटने की कार्रवाई की गई। वाहन चलाने की उचित आयु नहीं होने के बावजूद वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई तथा उन्हें यातायात नियमो की जानकारी भी दी गई ।


इस दौरान सेना सशस्त्र बल के अधिकारी के नेतृत्व में पैदल मार्च भी किया। सहायक पुलिस निरीक्षक मीणा ने वाहन चालकों के साथ समझाइश की और वाहन चालकों से आह्वान किया कि वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज साथ रखे तथा हेल्मेट पहन कर ही दुपहिया वाहन चलाएं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग