6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहनगढ़ से रविवार रात ही लौटा था परिवार, सुबह बच्चे खेत गए, डिग्गी में डूबने से दो बालकों की मौत

घड़साना.
less than 1 minute read
Google source verification
Children died

मोहनगढ़ से रविवार रात ही लौटा था परिवार, सुबह बच्चे खेत गए, डिग्गी में डूबने से दो बालकों की मौत

समीप के चक 10 एमडी में सोमवार को दो बालकों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बालक चचेरे भाई थे। खेतीहर मजदूर परिवार के सदस्य रविवार रात ही जैसलमेर के मोहनगढ से वोट देने अपने गांव आए थे। वोट देने के बाद चक के एक किसान के खेत में मजदूरी करने चले गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

सूचना मिलने थानाधिकारी कुलदीप वालिया, हैडकांस्टेबल लीलाराम और अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। हादसे के तुरंत बाद दोनों बच्चों को एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार चक 10 एमडी के मलकीत सिंह और उसका भाई गुरदीप सिंह रायसिख खेतीहर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए परिवार सहित रविवार रात ही घर पहुंचे थे। खेतीहर मजदूर मलकीत सिंह और गुरदीप सिंह गांव के किसान कृष्णलाल स्वामी के खेत में मजदूरी करने गए हुए थे। इस दौरान दोनों भाइयों के बच्चे भी खेत में आ गए। बालक मनदीप सिंह (8) पुत्र मलकीत सिंह और अमनदीप सिंह (9) पुत्र गुरदीप सिंह खेत में बनी डिग्गी के पास पानी पीने चले गए। इसी दौरान दोनों बालक पानी में गिर गए। बालक नजर नहीं आने पर करीब आधे घंटे बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बच्चों के डिग्गी में गिरने की आशंका के मद्देनजर दोनों भाईयों ने डिग्गी में उतर कर तलाश किया तो डिग्गी के पैंदे में दोनों बच्चे मिले। इस पर उन्हें बाहर निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग