6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा और कृषि को बेहतर बनाने के होंगे प्रयास

https://www.patrika.com/sriganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Election

शिक्षा और कृषि को बेहतर बनाने के होंगे प्रयास

श्रीकरणपुर.

विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार सिकंदरसिंह कंग का कहना है कि इलाके के विकास के लिए शिक्षा का विकास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्कूलों व कॉलेजों का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। श्रीकरणपुर में ज्ञान ज्योति कॉलेज के सरकारीकरण, पदमपुर व गजसिंहपुर में राजकीय महाविद्यालय बनाना व व्यावसायिक शिक्षा के अन्य उच्च संस्थान खोलना प्राथमिकता में रहेगा।

इसके अलावा कृषि प्रधान इलाका होने की वजह से किसानों की समस्या हल करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर फीडर का पुनर्निर्माण कर सिंचाई पानी पूरा करना, पूरी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था करना, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, केसरीसिंहपुर व गजसिंहपुर में कस्बे से बाहर नवीन मंडी यार्ड बनाना, कृषि आधारित व अन्य उद्योग स्थापित कर रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराना, सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों के रिक्त पद भरना, चानणाधाम-बड्ढाजोहड़ चौड़ी सड़क का निर्माण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सरलीकरण, कमीनपुरा की शुगर मिल का नियमित व सुचारू संचालन, फसल बीमा का सही भुगतान आदि समस्यााएं हल करना उनकी प्राथमिकता होगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग