
प्रेम के इजहार का दिन आज, फूलों, गुलदस्तों और उपहारों से सजे बाजार
श्रीगंगानगर.
प्रेम के इजहार का दिन यानी वेलेंटाइन्स डे गुरुवार को मनाया जा रहा है। इसे लेकिन नवयुगल में उत्साह है। जगह-जगह इस उत्सव के लिए युवाओं ने तैयारियों की है। होटलों को सजाया गया है वहीं बाजारों में भी टेडीबेयर, चॉकलेट, टी रोज, लाल, पीले गुलाब, कई तरह के गुलदस्ते सजाए गए हैं। इन उपहारों को प्रियजन तक पहुंचाने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कई लोगों ने इसके लिए डाक और कुरियर सेवाएं भी ली हैं।
अन्य शहरों तक भिजवाएं हैं गुलदस्ते
लोगों ने श्रीगंगानगर ही नहीं कई अन्य शहरों तक भी गुलदस्ते पहुंचाने के लिए प्रबंध किए हैं। शहर के फूल विक्रेताओं ने इसके लिए अपने नेटवर्क का इस्तेमाल किया है। श्रीगंगानगर के फूल विक्रेताओं ने अजमेर, जोधपुर सहित कई बड़े शहरों में अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए वहां के फूल विक्रेताओं के माध्यम से यहां के युवाओं के उपहार संंबंधित शहर के पतों तक पहुंचाए हैं।
Published on:
14 Feb 2019 11:14 am
