
demonstration on suratgarh thermal gate
सूरतगढ़ थर्मल। भारतीय मजदूर संघ द्वारा घोषित एक दिवसीय प्रदेश व्यापी धरने के तहत बुधवार को राजस्थान विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन भामस की सूरतगढ़ थर्मल शाखा द्वारा परियोजना मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद जोशी ने धरना स्थल पर सम्बोधित्त करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ सरकार के श्रमिक विरोधी निर्णयों का सदैव विरोध करता रहा है। उन्होंने कहा कि श्रम कानून श्रमिको के हित मे होने चाहिए, लेकिन सरकार मजदूरो के दमन का कानून लाना चाहती है जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नही करेगा।
इसके अलावा धरना स्टल पर सम्बोधित्त करते हुए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सतीश प्रसाद चमोला ने कहा कि प्रदेश महामंत्री सतीश प्रसाद चमोला ने कहा कि, गुरुवार 05-अक्टूबर को भामस के जयपुर विद्युत भवन के घेराव में सुरतगढ़ थर्मल से बढ़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 नवम्बर को सभी बिजली कम्पनियों के कार्यालयों पर धरना दिये जाने वाले धरने तथा 17 नवम्बर को दिल्ली संसद पर 6 लाख श्रमिकों के द्वारा प्रदर्शन किया जावेगा। सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शुरू धरना प्रदर्शन शाम 6 बजे समाप्त हुआ।
उपस्थित कर्मचारियों ने दीपावली से पूर्व विशेष उत्पादकता पुरस्कार राशि देने, सातवे वेतन आयोग को लागू करने की मांग करते मुख्य अभियन्ता को ज्ञापन दिया। धरना स्थल पर श्यामसुंदर पारीक, कमलेश सहारण, महेंद्र स्वामी, मोहन लाल स्वामी, रमेश वर्मा, श्रीराम चक्रवर्ती, बलबीर सैनी, संजय कुमार, वीर सिंह, ललित टेलर, महेंद्र कुमार स्वामी, अवधेश सिंह, मुकेश कठेरिया, रमेश सैनी, मुकेश बिजारणिया, दौलतराम, राजेंद्र डूंदाड़ा, रमेश सैनी, रमेश वर्मा, चंद्रशेखर गुरु, मलकीयत सिंह, रामेन्द्र शर्मा, विक्रम विश्नोई, देवेन्द्र भुल्लर, सुखदेव सिंह अपने विचार रखे।
Published on:
04 Oct 2017 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
