5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन में दो बार अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दोनों ही बार ग्राम विकास अधिकारी मिले बिना सूचना गायब

अनूपगढ़.
less than 1 minute read
Google source verification
Inspection

तीन दिन में दो बार अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दोनों ही बार ग्राम विकास अधिकारी मिले बिना सूचना गायब

-लगातार आ रही शिकायतों के संदर्भ में विकास अधिकारी ने स्वयं और अन्य अधिकारियों से करवाया था निरीक्षण

अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तीन एनडी के ग्राम विकास अधिकारी पिछले एक सप्ताह से बिना अवकाश स्वीकृत करवाए अनुपस्थित चल रहे हंै । पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ.धीरज बाकोलिया ने 22 मई को ग्राम पंचायत ३ एनडी का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में ग्राम विकास अधिकारी नत्थूराम स्वामी लगातार ३ दिन से बिना किसी सूचना और अवकाश स्वीकृत करवाए अनुपस्थित चल रहे थे। इस पर विकास अधिकारी बाकोलिया ने उपस्थिति रजिस्टर में निरीक्षण नोट भी लिखा था। शुक्रवार को पंचायत प्रसार अधिकारी मुकेश कुमार ने दोबारा निरीक्षण किया तो पुन: ग्राम विकास अधिकारी दो दिन से अनुपस्थित पाया गए। विकास अधिकारी बाकोलिया ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पूरे सप्ताह ग्राम विकास अधिकारी बिना किसी सूचना के अवकाश पर चल रहा है। गौरतलब है कि ग्रामीणों की लगातार आ रही शिकायतों के संदर्भ में विकास अधिकारी ने स्वयं और अन्य अधिकारियों से निरीक्षण करवाया था।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग