5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीण, शव को रख कर लगाया जाम

Villagers angry over the death of a young man, blocked the road keeping the dead body- मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए और आरोपी की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

Google source verification

श्रीगंगानगर- महियांवाली गांव में एक युवक की अज्ञात कार की टक्कर से हुई मौत के बाद उपजे विवाद का दौर दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों से सुलह कराने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़ गए। आंदोलनरत ग्रामीणों ने मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा, वाहन चालक को दुर्घटना की बजाय हत्या के मामले में गिरफ्तार करने और टोल नाके को गांव से एक किमी आगे शिफ़्ट करने की मांग की। मंगलवार रात्रि करीब 8:30 बजे नेशनल हाईवे 62 नंबर से3एच एच के पास महियांवाली जाने वाली लिंक रोड पर अज्ञात कार चालक ने महियांवाली के वार्ड नंबर 13 के चालीस वर्षीय बलराम पुत्र गुरदयाल गोस्वामी को खेत से घर जाते हुए टक्कर मार दी थी। बलराम साइकिल से अपने घर जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया है कि कार और साइकिल की जबरदस्त टक्कर हुई थी, इसमें कार का बंपर टूटकर के घटना स्थल पर गिर गया। कार चालक कार को भगाकर के ले गया।
ग्रामीणों को पता चलने पर ग्रामीण एकत्रित हुए व शव को नेशनल हाइवे 62 पर रख रात से ही ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मृतक के परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग। तथा नेशनल हाईवे पर स्थित टोल नाका तीन एच एच और चार एच एच के बीच स्थित है उसे अनियंत्रित स्थापित करने की मांग की है। साथ ग्रामीणों ने तीन 3एच एच से महियांवाली को जाने वाली लिंक रोड के पास बने गडढ़ो को सही करवाने की मांग रखी है।
विदित है कि करीब दो माह पहले भी महियांवाली बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई थी। इस मामले की भी ग्रामीणों के अनुसार अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। कल रात से प्रशासन व ग्रामीणों के बीच कई दौर की वार्ताएं हो चुकी है। बुधवार सुबह भी एसडीएम व अन्य अधिकारियों की ग्रामीणों से बातचीत हुई लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

इस बीच, 3 एचएच से लेकर टोल नाके से आगे तक 1 किलोमीटर तक के वाहनों की लंबी कतारे लग चुकी है। विदित है कि टोल नाका बचाने के लिए तीन एच एच लिंक रोड से होते हुए महियांवाली नवोदय विद्यालय के पास से होते हुए यह रोड वापस नेशनल हाईवे 62 पर आती है इसके कारण हजारों वाहन दिन में इसी रोड से जाते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8o1i4i
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8o1i4i