5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणगौर की सवारी में दिया मतदान अवश्य करने का संदेश

श्रीगंगानगर. अनूपगढ़. केसरीसिंहपुर.
less than 1 minute read
Google source verification
gangaur

गणगौर की सवारी में दिया मतदान अवश्य करने का संदेश

-अनूपगढ़ में नगर पालिका से निकली गणगौर की सवारी
-केसरीसिंहपुर में हुई गणगौर की पूजा अर्चना

इलाके में सोमवार को गणगौर का उल्लास नजर आया। जिले के विभिन्न इलाकों में गणगौर की सवारी निकाली गई। अनूपगढ़ में निकली सवारी में जहां आस्था के रंग थे वहीं मतदान अवश्य करने का संदेश भी उपखंड प्रशासन ने दिया। नगर पालिका परिसर से निकली गणगौर की सवारी कस्बे के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। केसरीसिंहपुर में भी गणगौर की पूजा अर्चना का दौर चला। यहां महिलाएं प्रतिदिन गणगौर की पूजा अर्चना करती हैं।

श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर गणगौर के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन होंगे। शहर के महिला पार्क में राजस्थानी सांस्कृतिक व लोककला विकास मंच के तत्वावधान में मुख्य आयोजन होगा। यहां पुरानी आबादी क्षेत्र से कई गणगौर पहुंचेंगी। इस दौरान गणगौर की पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। इसी प्रकार महावीर दल मंदिर में भी गणगौर की पूजा अर्चना के प्रबंध किए गए हैं। शहर के महिला मंडल परिसर में पुष्करणा युवा शक्ति के तत्वावधान में गणगौर का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग