5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी का असर बढ़ा, दोपहर में सडक़ों पर आवाजाही हुई कम

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Weather

गर्मी का असर बढ़ा, दोपहर में सडक़ों पर आवाजाही हुई कम

-शीतल पेय और आइसक्रीम की बिक्री में आई तेजी
श्रीगंगानगर.

इलाके में इन दिनों गर्मी का असर तेज है। इसके चलते दोपहर में सडक़ों पर आवाजाही कम हुई है। सुबह दिन की शुरुआत तो हवा के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी तेज होने लगी। सुबह दस बजे के बाद अधिकांश लोग घरों में रहे। जरूरी कामकाज से लोग घरों से निकले भी तो पूरी तरह से सिर और चेहरा ढककर। इन दिनों इलाके में सुबह और शाम तो सडक़ों पर रौनक रहती है लेकिन दोपहर के समय सडक़ें लगभग सूनी नजर आती है।

गर्मी तेज होने के साथ ही इलाके में आइसक्रीम और ज्यूस की बिक्री तेज होने लगी है। सडक़ किनारे ज्यूस, छाछ आदि के ठेले लगने लगे हैं वहीं इन ठेलों पर बिक्री में भी तेजी आई है। दोपहर में चलने वाली रेल और बस सेवाओं पर भी गर्मी का असर नजर आने लगा है। इन रेलों और बसों में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने लगी है। गर्मी के कारण बाजार में सूती कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आई है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग