14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विशिष्ट योग्यता वाले खिलाडिय़ों को मिलेगा प्रशिक्षण

-राज्य स्तर पर 19 मई से लगेंगे प्रशिक्षण शिविर-प्रत्येक शिविर की अवधि रहेगी 21 दिन

2 min read
Google source verification
seoni

demo pic

-राज्य स्तर पर 19 मई से लगेंगे प्रशिक्षण शिविर
-प्रत्येक शिविर की अवधि रहेगी 21 दिन

श्रीगंगानगर.

राज्य स्तरीय अथवा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विशिष्ट योग्यता रखने वाले खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन केंद्रीय प्रशिक्षण शिविरों में देश और विदेश के कई विशेष प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य खिलाडिय़ों की योग्यता में अभिवृद्धि करना है। इसमें ऐसे खिलाडिय़ों का चयन किया गया है जो पहले से ही योग्यताधारी हैं तथा राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर योग्यता सिद्ध कर चुके हैं। इन खिलाडिय़ों को निखारने के लिए इन्हें प्रशिक्षण मिलेगा।

'मनरेगा श्रमिकों का पैसा बाबू के परिवारों के नाम ट्रांसफर'

उन्नीस को माउंट आबू में शिविर

इन शिविरों की शुरुआत माउंटआबू में लगने वाले पहले शिविर से होगी। इसमें फुटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग के चुनिंदा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण मिलेगा। इसके बाद तेईस मई को जयपुर में लगने वाले शिविर में अन्य खेल जैसे हॉकी, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, जूडो सहित शेष रहे अन्य खेलों के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा इक्कीस मई को डूंगरपुर में आदिवासी समुदाय से जुड़े खेलों से संबंधित प्रशिक्षण के लिए एक अन्य शिविर लगाया जाएगा। प्रत्येक शिविर की अवधि इक्कीस दिन रखी गई है तथा ये शिविर आवासीय रहेंगे।

कार-जीप भिड़ंत में तीन जनों की दर्दनाक मौत, पांच घायल, मचा कोहराम

एडवांस प्रशिक्षण शिविर

जिला खेल अधिकारी उम्मेदसिंह यादव बताते हैं कि यह एडवांस प्रशिक्षण शिविर है। इसका उद्देश्य ऐसे खिलाडिय़ों को तराशना है जो कि पहले से ही राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। इन शिविरों से उनकी योग्यता में और निखार आएगा। इसमें देश के विभिन्न खेलों के श्रेष्ठतम प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाता है। इसके अलावा विदेशी प्रशिक्षक भी कई बार प्रशिक्षण के लिए बुलाए जाते हैं। खिलाडिय़ों को उनकी योग्यता बढ़ाने के तरीके तथा खेल की बेहतर तकनीक के बारे में जानकारी दी जाती है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग