5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि जिले भर में जब गूंजने लगे बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के जयघोष

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
What happened in the whole of the district, when the dancers began to

ऐसा क्या हुआ कि जिले भर में जब गूंजने लगे बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के जयघोष

श्रीगंगानगर। केन्द्र सरकार के महिला एवं बाल मंंत्रालय की ओर से पूरे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह मनाने के आदेश जैसे ही जिला कलक्टर को मिले तो उन्होंने बाल विकास सेवाएं विभाग को अधिकृत कर दिया। इस संबंध में सुबह जिले भर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जयघोष निकालते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र की मानदेय महिला कार्मिकेां ने रैली निकाली।

एकाएक बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारों को सुनकर आसपास राहगीरों के कदम ठहर गए। पदमपुर में बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ के तहत लोगेां से समर्थन में हस्ताक्षर बैनर भी लगाया गया।

पदमपुर में गांव 54 एलएनपी की साथिन निर्मला बिश्नोई की अगुवाई में निकाली गई रैली में रेणुबाला, राजेन्द्र कौर, अमरजीत, द्रोपदी, सीडीपीओ ऑफिस के स्टाफ में सुप्रिया वर्मा, दीपिका कामरा, महिला सुपरवाइजर दयावंती सोनी, बिमला आदि मौजूद थी।

इस रैली में बालिकाओं ने अपने हाथों में बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ के संदेश वाली तख्यिां और बैनर लेकर लोगों को जागरूकता का संदेश दे रही थी।
इधर, रायसिंहनगर क्षेत्र गांव ठाकरी में भी बेटी पढ़ाओ रैली का स्वागत ग्रामीणों ने किया। इस रैली में राधा जोशी, एएनएम संजू बिश्नोई, आशा सुलोचना, चन्नो, कार्यकर्ता इंदिरा, कमला, सीमा आदि मौजूद थी। यहां ग्रामीण महिलाओं ने मंगलगान भी किया। राधा जोशी ने इस रैली में आई बालिकाओं और महिलाओं का आभार प्रकट भी किया।
वहीं श्रीकरणपुर क्षेत्र गांव फूसेवाला 2 एम के आंगनबाड़ी केन्द्रों की ओर से भी रैली का आयोजन किया गया। साथिन बिरमादेवी की अगुवाई में इस रैली में कार्यकर्ता गीता, वेदवंती, निशा, देवीरानी, माया वर्मा आदि महिलाअेां ने बढ़चढ़ भाग लिया।

इस गांव के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्टाफ ने भी सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग