5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर में क्रोधित हुई महिलाओं ने ऐसा क्यों बोला, मोदी तेरी खैर नहीं और सीएम से बैर नहीं

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
2 min read
Google source verification
Why did the angry people in Sriganganagar say such a thing

श्रीगंगानगर में क्रोधित हुई महिलाओं ने ऐसा क्यों बोला, मोदी तेरी खैर नहीं और सीएम से बैर नहीं

श्रीगंगानगर। केन्द्र सरकार के आम बजट में आशा सहयोगिन और साथिन के मानदेय में वृद्धि नहीं किए जाने के विरोध में अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आंगनबाड़ी महिला कार्मिकों ने न्यूनतम मजदूरी के अनुरुप मानदेय दिए जाने की मांग की।

इन महिलाओं का कहना था कि सरकार ने अच्छे दिन का वायदा दिलाया था लेकिन साढ़े चार साल के कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने उनकी मांगों पर अनदेखी की है। यहां तक कि दीपावली पर वीडियो कॉन्फ्रिसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने तोहफा देने की बात कर सब्जबाग दिखाया लेकिन अब तक यह तोहफा मिला तक नहीं है। संगठन की जिलाध्यक्ष सीता स्वामी की अगुवाई में महिलाओं ने एडीएम प्रशासन नख्तदान बारहठ को ज्ञापन दिया।

इस मौके पर महिलाओं का कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के समान ही आशा सहयोगिन और ग्राम साथिन को भी जोड़ा जाएं ताकि एक ही स्थान पर परस्पर कार्य करनी वाली महिला कार्मिकों को समान रूप से मानदेय में इजाफा हो सके।

इसके साथ साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत महिला कार्मिकों की सेवानिवृत्ति 62 साल करने, केन्द्र सरकार की ओर से सितम्बर 2018 को की गई घोषणा के अनुरुप बढ़ा हुआ मानदेय मिले। आशा वर्कर और ग्राम साथिन के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करने की मांग भी जिला प्रशासन के माध्यम से पीएम से की गई है।

इस मौके पर जिला महामंत्री उषा वर्मा मिर्जेवाला, संगठन मंत्री चन्द्रमुखी, साथिन अध्यक्ष निर्मला बिश्नोई 54 एलएनपी, सहायिका अध्यक्ष केसरी देवी, रेणुबाला, शीला कौर, पेम्पा बाई, सरोज देवी, हरजीत कौर, नीतू, मीनू, ममता, प्रेमवती, प्रीतपाल कौर, वीरपाल कौर, मनजीत कौर, सीमा देवी, सुनीता, ईश्वरीदेवी, संतोष रानी, राजरानी 5 बीबीए, पशविन्द्र कौर 12 जैड, कमला 10 जैड, राम प्यारी 7 जैड प्रथम, परमजीत कौर साथिन 27 एफ, मनिन्द्र कौर 8 वीं, कुलदीप कौर 2 एमएम, शांतिदेवी 4 ए पुरानी आबादी, सरला बाई 2 डी बड़ी, रेखा रानी 46 एमएल, अमित पारीक, जसपाल कौर, मूर्ति देवी ओडक़ी, विद्यादेवी ओडक़ी, शांति, मनमजीत कौर, माया, परमजीत कौर 3 सी, जसप्रीत कौर 1 सी, मुमताज बेगम, कमला 8 एलएनपी, मंजू 7 एलएनपी, रीतू श्रीवास्तव, श्यामादेवी, कुमकुम पांडे आदि मौजूद थी।
एडीएम प्रशासन के समक्ष महिलाओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव में प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र की महिलाओं को मतदान केन्द्र पर बुजुर्ग मतदाताओं को वोट पोल कराने के लिए बकायदा डयूटियां लगाई थी, लेकिन भुगतान के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से जवाब मांगा गया तो उन्होंने जिला प्रशासन को अधिकृत बताकर पल्ला झाड़ लिया। इस संबंध में एडीएम प्रशासन का कहना था कि चुनाव में जिन जिन कार्मिकों की डयूटियां लगाई थी, सबको भुगतान किया जा चुका है। यहां तक कि स्काउट गाइड कैडेटिस को भी भुगतान किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र की महिलाएं किसी की भी डयूटियां नहीं लगाई है, यदि किसी महिला के पास ऐसे आदेश है तो उनके समक्ष पेश करो। यह सुनकर कई महिलाओं ने यह साक्ष्य लाने की बात कही।
--
अब बेमियादी धरने से बनेगी बात
इस बीच जिलाध्यक्ष स्वामी और साथिन अध्यक्ष निर्मला बिश्नोई ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो पूरे जिले की आंगनबाड़ी केन्द्र पर ताले लगाकर महिलाएं सोमवार को बेमियादी धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएगी। इस संबंध में एडीएम ने संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश कर बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग