7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबंधों के चलते मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 5 साल के मासूम की हत्या

तीन दिन पहले पांच वर्षीय मासूम तुषार के हत्यारा कोई ओर नहीं उसको जन्म देने वाली मां व उसका पड़ोसी में रहने वाला प्रेमी ही निकला।

2 min read
Google source verification
woman murder son with help of lover due to illicit relations

श्रीगंगानगर। पदमपुर कस्बे में पांच वर्षीय मासूम तुषार हत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन दिन पहले पांच वर्षीय मासूम तुषार के हत्यारा कोई ओर नहीं उसको जन्म देने वाली मां व उसका पड़ोसी में रहने वाला प्रेमी ही निकला। मां को शर्मसार करने वाले इस घटना ने सबका दिल दहला के रख दिया है। अवैध संबंधों के चलते आरोपी सुमन (30) पत्नी साजन राम ने अपने पड़ौस में रहने वाले प्रेमी सर्वेश कुमार (43) पुत्र सोनीराम माली वार्ड एक सजना कॉलोनी से मिलकर अपने की 5 वर्षीय मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक आंनद शर्मा ने बताया कि आरोपी सुमन व उसके प्रेमी ने जुर्म छुपाने के लिए अपने ही पड़ौस में रहने वाली एक महिला सहित तीन जनों पर मासूम की हत्या का बेबुनियाद नामजद केस दर्ज करवाया।

पुलिस जांच में पता चला की जिन लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं वे उस समय मंडी से बाहर थे। जब मासूम की हत्या की कड़ी से कड़ी नहीं मिली तो पुलिस ने डॉग स्क्वायड व सीएफएसएल टीम का सहारा लिया। पुलिस को संदेह हुआ की मासूम के शव को प्लास्टिक के गट्टे में डालकर उन्हीं के घर की छत पर बाहर का कातिल तो फेंक नहीं सकता। पुलिस ने प्लास्टिक के गट्टे की पड़ताल की तो वह मासूम के घर का ही था। पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार अपराह्न को जब मासूम तुषार की हत्या हुई तो उसकी मां के अलावा ओर कोई घर पर नहीं था। मासूम तुषार का पिता दिहाड़ी मजदूरी करने गया हुआ था व दो बड़े भाई भी घर से बाहर थे।

यह भी पढ़ें : दो वर्षीय बच्ची को मामा ने लाठी मारकर की हत्या

पुलिस की सख्ती पर टूट गई सुमन
पुलिस ने जब तुषार की मां सुमन से सख्ती से पूछताछ की स्वीकारा कि उसने अपने प्रेमी सर्वेश के साथ मिलकर चुनी से गला घोटकर तुषार की हत्या कर दी व बाद में शव को प्लास्टिक कट्टे में डालकर अपने ही छत पर फेंक दिया। सुमन ने यह भी बताया कि वह पिछले चार महीनों से सजना कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं। जिसका पिछले तीन महिने से अपने घर के सामने रह रहे 43 वर्षीय सर्वेश के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए थे।

यह भी पढ़ें : ACB टीम को देख JEN ने कमोड में रुपए फेंके, पुलिसकर्मी को दांत से काटा, मोबाइल तोड़ा

घर पर अकेली होने पर प्रेमी को बुलाया
तीस अक्टूबर को सुमन ने अपने प्रेमी सर्वेश को अपने घर बुला लिया। उसी समय घर में तुषार ने अपनी मां सुमन व उसके प्रेमी सर्वेश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर दोनों सहम गए। सुमन ने तुषार को अपने पापा से यह बात नहीं बताने के लिए प्रलोभन देकर उसे भुलाने का प्रयास भी किया। लेकिन बालक ने जिद्द कर ली कि अब तो वह पापा ही सब बात बताएगा। यह सुनकर सुमन का आपा खो गया और उसने तैश में आकर चुन्नी से तुषार का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस प्रेमी जोड़े ने बालक के शव को कट्टे में डालकर छत पर फेक दिया व 2 घंटे बाद बच्चे के लापता होने का झूठा ढिढोरा पीटने लगी। यहां कि प्रकरण दर्ज करवाने के बाद सुमन लगातार धरना प्रदर्शन में शामिल रही व पुलिस जांच से बचने के लिए जांच टीम को गुमराह करती रही।