केलवाड़ा (बारां)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बूंदी की टीम ने केलवाड़ा स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता विक्रम मीणा को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम को देखकर कनिष्ठ अभियन्ता ने रिश्वत की राशि शौचालय के कमोड में डालकर पानी का फ्लश चला दिया। एसीबी टीम ने कमोड के अंदर से रुपए निकाले। कनिष्ठ अभियन्ता और उसकी पत्नी ने एसीबी टीम से हाथापाई की। उन्होंने टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी का मोबाइल तोड़ दिया और एक जने के सीने पर दांत से काट खाया।