जोड़े जाएंगी स्टेट विजिलेंस कमिश्नर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)के डीआइजी सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि अभी सरकारी विभाग भ्रष्टाचार की शिकायत के जांच करने की बहुत कम अनुमति दे रहे हैं। अक्टूबर से वेब पोर्टल से अनुमति मांगी जाएगी। वेब पोर्टल से स्टेट विजिलेंस कमिश्नर को भी जोड़ेंगे, जिससे अनुमति नहीं देने वाले विभाग पर उनकी भी नजर रहेगी। अभी पत्राचार द्वारा अनुमति मांगने की व्यवस्था है।