5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट लगने से श्रमिक की मौत,मामले में सहायक अभियंता एपीओ।

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Google source verification
death

करंट लगने से श्रमिक की मौत,मामले में सहायक अभियंता एपीओ।

करंट लगने से श्रमिक की मौत,मामले में सहायक अभियंता एपीओ।

मृतक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेने से इनकार करते हुए अस्पताल में धरना लगा दिया था

श्रीबिजयनगर.कस्बे के वार्ड नम्बर 10 नई धानमंडी रोड़ पर ठेकेदार के श्रमिक को करंट लगने के बाद हुई मौत के मामले में श्रमिक के परिजनों ने अस्पताल में रविवार सुबह धरना लगा दिया। प्रशासन ने परिजनों की मांग पर सहायक अभियंता को एपीओ कर दिया। विधुत विभाग द्वारा म्रतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देने की घोषणा की गई ।

विधुत विभाग द्वारा कनिष्ठ अभियंता,विधुत कर्मचारियों व ठेकेदार पर जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जसकरण सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी 26 जीबी ने शनिवार रात्रि 11 बजे पुलिस थाना में रिपोर्ट दी कि उसका भाई जसविंदर सिंह विधुत विभाग के ठेकेदार इन्द्रजीत सिंह के पास मजदूरी करता था ।

शनिवार शाम को लाइनमैन अनीश के साथ ट्रांसफार्मर सिप्टिंग का कार्य कर रहा था। कार्य पूर्ण होने के बाद लाइनमैन अनीश द्वारा फोन पर विधुत लाइन का सेट डाउन लेने के बाद श्रमिक जसविंदर सिंह लाइन शुरू करने के लिए विधुत पोल पर तार जोड़ने लगा तो विधुत तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी जिससे श्रमिक जसविंदर सिंह को करंट लग गया । करंट लगने से श्रमिक जसविंदर सिंह विधुत पोल से नीचे गिर गया और गम्भीर घायल हो गया।

अन्य मजदूरो व आसपास के लोगों ने गम्भीर घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया । उपचार के दौरान गम्भीर घायल जसविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी 26 जीबी की मौत हो गई। मृतक के भाई ने विधुत ठेकेदार , लाइनमैन अनीश व विधुत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है । पुलिस ने आईपीसी की 304 ए में मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक भोम सिंह को सौंपी है।

परिजनों ने शव लेने से किया इनकार।

मृतक के परिजनों ने मुआवजा लेने व ठेकेदार, विधुत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेने से इनकार करते हुए अस्पताल में धरना लगा दिया। धरना स्थल पर रायसिंहनगर विद्यायक बलवीर लूथरा, पूर्व विधायक सोना देवी,पूर्व विद्यायक सोहन लाल,पूर्व विधायक लालचन्द व कामरेड श्योपत राम पहुंचे ।और परिजनों की मांगों का समर्थन किया।

उपखण्ड अधिकारी प्रियंका तलानिया व विधुत विभाग के अधिशाषी अभियंता लाभ सिंह द्वारा परिजनों से दो बार वार्ता की गई । दोनों बार वार्ता विफल रही। शाम को लगभग 3 बजे अधीक्षण अभियंता के.के कस्वा मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की जिसमें सहमति बन गई।अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा विधुत विभाग द्वारा दिया जाएगा।

सहायक अभियंता शिवराम को एपीओ किया गया है। कनिष्ठ अभियंता सहित विधुत लाइन का सेट डाउन लेने व देने वाले दोनों लाइन मैन व ठेकेदार के खिलाफ जांच के बाद विभागीय कार्यवाही की जाएगी। वार्ता सफल होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग