5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर की सडक़ों के हाल बदहाल,वाहन चालकों को होती है परेशानी

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
 road condition

शहर की सडक़ों के हाल बदहाल,वाहन चालकों को होती है परेशानी

-जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं सडक़ें

श्रीगंगानगर. इलाके की सडक़ों के हाल बेहाल है। जिला मुख्यालय पर गोशाला रोड और रवींद्र पथ

सहित ब्लॉक एरिया की कई प्रमुख सडक़ों का हाल बेहाल है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं तथा मामूली बरसात में ही यहां पानी ठहर जाता है।
तहसील रोड का आलम यह है कि मामूली बरसात से ही यहां पानी जमा हो जाता है। यहां सडक़ किनारे की दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

यही हालात शहर के मौसम विभाग मार्ग की भी है। इस मार्ग पर मौसम विभाग से करीब एक किलोमीटर आगे ओवरब्रिज बना है जिससे होकर पंजाब के लिए वाहन निकलते हैं। इस मार्ग पर पूरा दिन भारी वाहनों का तांता लगा रहता है। इसके अलावा अशोक नगर और मीरा मार्ग के लोगों का भी इस इलाके में आना-जाना है लेकिन टूटी सडक़ लोगों को यहां भी परेशान करती है।

इसके अलावा एसएसबी रोड शहर की कई प्रमुख कॉलोनियों भूप कॉलोनी, शिव कॉलोनी आदि को मीरा मार्ग और सुखाडिय़ा मार्ग से जोड़ती है लेकिन इस मार्ग की भी हालत खस्ता है। इस मार्ग पर वाहन चालकों को जबर्दस्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही स्थिति अग्रसेन चौक की है। यहां शिव मंदिर के आसपास की सडक़ें बेहद क्षतिग्रस्त हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग