
नवी मुंबई के वासी इलाके में स्थित शिव सेना के मुखपत्र सामना के कार्यालय में कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया और ठाणे कार्यालय में स्याही फेंकी गई। सामने आया है कि रविवार को सामना में मराठा मोर्चा के संबंध में विवादित कार्टून बनाया गया था जिसके विरोध में यह घटनाएं हुई हैं।
नवी मुंबई स्थित कार्यालय में हुए पथराव में इमारत की दो-तीन शीशे टूट गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संभाजी ब्रिगेड ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि सामना में जो कार्टून बनाया गया था उससे महिलाओं का अपमान होता है।
मराठा समुदाय के लोगों ने दैनिक सामना में कार्टून छपे समाचार पत्रों की प्रति की बुधवार को होली जलाते हुए कहा कि इस कार्टून से मराठा समुदाय के लोगों की भावना आहत हुई है।
Published on:
27 Sept 2016 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
