7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात: रेव पार्टी के दौरान जर्मन युवती से दुष्कर्म

गुजरात के आणंद जिले में जर्मनी की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ एक फार्म हाउस में आयोजित पार्टी के दौरान कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 14 Jul 2015, 3:13 PM IST

गुजरात के आणंद जिले में जर्मनी की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ एक फार्म हाउस में आयोजित पार्टी के दौरान कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बुरी तरह मानसिक आघात महसूस कर रही युवती का इलाज कर रहे वडोदरा के मनोचिकित्सक डॉ. योगेश पटेल के जरिए सोमवार शाम प्रकाश में आई यह घटना सामने आई है। यह घटना 10 जुलाई की देर रात की बताई जाती है।

rape


एक सामाजिक स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी यह युवती अपने जर्मन पुरूष मित्र के साथ उमेटा गांव के एक फार्म हाउस में आयोजित रेव पार्टी में गई थी। उसने बताया कि वह अर्ध बेहोशी जैसी हालत में पहुंच गई थी और बाद में उसे पता चला कि उसके कपडे बिखरे हुए हैं और उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है।

rape


पीडि़ता बताया कि वह उस व्यक्ति का नाम नहीं जानती पर सामने लाये जाने पर पहचान सकती है। पुलिस ने बताया कि युवती एक एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत भारत आई है और पिछले लगभग आठ माह से गुजरात में रह रही है। उसके पुरूष मित्र ने घटना की सूचना जर्मन दूतावास को भी दी है।

rape


हालांकि इस मामले में पीडि़ता की ओर से औपचारिक पुलिस रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कराए जाने की संभावना है पर पुलिस पहले से ही हरकत मे आ चुकी है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। रेव पार्टी में शामिल 15 से 20 लोगों और कथित दुष्कर्मी का पता लगाया जा रहा है।