
महाराष्ट्र में NEET छात्र ने की खुदकुशी
Aspirant Suicide Maharashtra: नीट (NEET) परीक्षा के विवादों और पेपर लीक के मानसिक तनाव के बीच महाराष्ट्र के हिंगोली से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक 18 सााल के नीट अभ्यर्थी ने मोबाइल पर 33 सेकंड का एक भावुक वीडियो बनाकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में छात्र हाथ जोड़कर रोते हुए अपनी मां से कह रहा है कि 'मां इस बार मुझे माफ कर देना अगली बार फिर से मैं तेरी ही कोख से जन्म लूंगा।'
आपको बता दें कि मृतक छात्र की पहचान सुशील ढागे के रूप में हुई है। सुशील पिछले काफी समय से मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET-UG 2026) की तैयारी कर रहा था। बुधवार को उसने अपने फोन पर आखिरी वीडियो रिकॉर्ड किया, उसे अपने परिवार को भेजा और फिर एक कुएं में छलांग लगा दी।
अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए आखिरी वीडियो में सुशील रोते हुए और हाथ जोड़कर अपनी मां से कह रहा है कि 'मां, आज मैं अपनी जान लेने जा रहा हूं। मां, प्लीज तुम बिल्कुल भी चिंता मत करना। अगले जन्म में, मैं फिर से तुम्हारी ही कोख से पैदा होऊंगा और तुम्हें इस तरह का दुख (दर्द) कभी नहीं दूंगा। बस मुझे माफ कर देना मां। सुमेध (भाई) के साथ रहना मां, अपना अच्छे से ख्याल रखना और मेरी चिंता मत करना। मैं बहुत गहरे दर्द में हूं, मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं… मुझे अब कुछ समझ नहीं आ रहा है। बस मुझे माफ कर देना मां।'
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में सुशील के परिवार ने बताया कि वह परीक्षा को लेकर भारी मानसिक तनाव में था। 3 मई को हुई मुख्य परीक्षा के रद्द होने के बाद जब 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, तो सुशील को वह पेपर बेहद कठिन लगा था। परीक्षा के बाद से ही वह काफी परेशान रहने लगा था कि उसका सिलेक्शन नहीं हो पाएगा।
नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। हालांकि परीक्षा के तुरंत बाद पेपर लीक के गंभीर आरोप सामने आए, जिसके चलते 12 मई को सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। जांच के दौरान सीबीआई ने पेपर लीक गिरोह के कथित मास्टरमाइंड, पुणे के एक केमिस्ट्री लेक्चरर को गिरफ्तार किया। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई, लेकिन परीक्षा तिथियों में बदलाव और पेपर के कठिन स्तर ने कई छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ा दिया।
Updated on:
25 Jun 2026 02:58 pm
Published on:
25 Jun 2026 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
