Mumbai News Live Updates: मुंबई लोकल ट्रेन में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
Happy Independence Day 2023: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रालय (Maharashtra Mantralaya) में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्य की जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि स्वराज्य को सुराज्य में बदलने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और जनता के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी। अपने भाषण में सीएम ने किसानों के लिए एक रुपये की फसल बीमा योजना, एसटी द्वारा महिलाओं को टिकट में छूट, राज्य के नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज और जांच समेत कई योजनाओं का जिक्र किया।