scriptMumbai News Live Updates: मैंने सरकार से सुरक्षा नहीं मांगी, अकेला काफी हूं- संजय राउत | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-21-February-2023-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: मैंने सरकार से सुरक्षा नहीं मांगी, अकेला काफी हूं- संजय राउत

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर सोनू निगम से धक्का-मुक्की और उनके साथ मौजूद लोगों से हाथापाई की गई है। सोनू निगम ने कहा, कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे उतर रहा था कि एक व्यक्ति स्वप्निल प्रकाश ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने मेरे साथ मौजूद हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। इस दौरान मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। मैंने मामला दर्ज करवाया है ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने के बारे में न सोचें।

मुंबईUpdated: February 21, 2023 05:18:54 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Feb 21, 2023 | 05:11 PM (IST)

मैंने सरकार से सुरक्षा नहीं मांगी, अकेला काफी हूं- संजय राउत

शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत ने दावा किया कि श्रीकांत शिंदे ने उन पर हमला करवाने के लिए ठाणे के माफिया राजा ठाकुर को सुपारी दी है। राउत ने अपने ट्विटर हैंडल से गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर और ठाणे पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र को ट्वीट किया है। राउत ने यह भी कहा है कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी सारी सुरक्षा हटा ली गई है। हालांकि राउत ने स्पष्ट कहा कि वह किसी से सुरक्षा नहीं मांग रहे है, वह अकेले काफी है।

No data to display.
Feb 21, 2023 | 02:43 PM (IST)

पुणे के हडपसर में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 90 स्टॉल जलकर खाक

पुणे शहर के हडपसर उपनगर में हंडेवाड़ी क्षेत्र के चिंतामणि नगर स्थित सब्जी मंडी में बीती रात भीषण आग लगी। इसमें करीब 90 स्टॉल और दो टेम्पो जलकर खाक हो गए। आग बाजार में रात करीब 1.45 बजे लगी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना से बड़ी मात्रा में सब्जियां भी जल गईं। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Feb 21, 2023 | 12:24 PM (IST)

चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे की याचिका पर कल सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट एकनाथ शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता देने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। इस मामले पर बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे शीर्ष कोर्ट सुनवाई करेगी।

Feb 21, 2023 | 12:13 PM (IST)

बाला साहेब की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे, उनकी संपत्ति पर दावा नहीं करेंगे- एकनाथ शिंदे

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "हम बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी किसी भी संपत्ति पर हमारा कोई दावा नहीं है। हम प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। लोग जानते हैं कि उन्होंने (उद्धव ठाकरे गुट ने) उनकी संपत्ति हासिल करने के लिए क्या किया।" शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले दल को चुनाव आयोग ने ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष बाण’ चुनाव चिह्न देने का निर्णय लिया। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे की शिंदे गुट शिवसेना भवन व पार्टी की शाखाओं पर दावा कर सकता है।

Feb 21, 2023 | 11:30 AM (IST)

देश में सभी संस्थाएं खत्म हो गई, सिर्फ सुप्रीम कोर्ट से आखिरी उम्मीद- संजय राउत

चुनाव आयोग के फैसले पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, "अब सुप्रीम कोर्ट आशा की आखिरी किरण है। इस देश में सभी संस्थाएं खत्म हो गई हैं। लोकतंत्र की हत्या हो गई है, तो अब एक ही आशा है सर्वोच्च न्यायालय। हम वहां जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।" बता दें कि इस मामले में उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसपर आज सुनवाई होगी।

Feb 21, 2023 | 10:34 AM (IST)

मुंबई के चेंबूर में सोनू निगम के साथ धक्का मुक्की, उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर आरोप

बीती रात मुंबई के चेंबूर इलाके में एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर सोनू निगम से धक्का-मुक्की और उनके साथ मौजूद लोगों से हाथापाई की गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। सोनू निगम ने कहा, कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे उतर रहा था कि एक व्यक्ति स्वप्निल प्रकाश ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने मेरे साथ मौजूद हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। इस दौरान मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। मैंने मामला दर्ज करवाया है ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने के बारे में न सोचें।

डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत ने कहा, लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। आपत्ति के बाद शख्स ने सोनू निगम और उनके साथ दो अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। जिस वजह से एक शख्स घायल हो गया। आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है। आरोपी स्वप्निल चेंबूर के उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर का बेटा है।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाकों में ड्रग्स बेचने के आरोप पति-पत्नी गिरफ्तार
Mumbai News Live Updates: मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाकों में ड्रग्स बेचने के आरोप पति-पत्नी गिरफ्तार

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.