Mumbai News Live Updates: मुंबई में 30 लाख रुपये के एमडी ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Maharashtra News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के बाद अब पश्चिमी महाराष्ट्र में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें राजारामबापु सहकारी बैंक (Rajarambapu Sahakari Bank) का कार्यालय भी शामिल है। यह बैंक एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ईडी 10 साल पहले के 1000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जांच के सिलसिले में छापेमारी कर रही है।
आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक में अकाउंट खोलकर बड़ी रकम की हेराफेरी की गई। आरोप है कि बैंक ने भी यह सारे संदिग्ध ट्रांजैक्शन छुपाए। ईडी को इस कथित घोटाले में बैंक अधिकारियों के शामिल होने का संदेह है। इस बीच जांच के दायरे में चल रहे सीए के दफ्तर पर भी छापा मारा गया है।