Mumbai News Live Updates: औरंगाबाद का नाम बदलने को चुनौती देने वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार
देश की शीर्ष कोर्ट में महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को चुनौती देने वाली एक याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर आज (24 मार्च) सुनवाई करेगी। राज्य सरकार ने पिछले साल 16 जुलाई को औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव करने की मंजूरी दी थी।
औरंगाबाद नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया था। छत्रपति संभाजी भारतीय इतिहास में ध्रुवीकरण करने वाली हस्ती है जिनकी मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर हत्या कर दी गयी थी।