Mumbai News Live Updates: मुंबई के विलेपार्ले में इमारत की बालकनी का हिस्सा गिरा, 2 की मौत
Maharashtra News: मुंबई (Mumbai Building Collapse) के घाटकोपर (Ghatkopar News) इलाके के राजावाड़ी कॉलोनी (Rajawadi Colony) में रविवार सुबह एक इमारत का हिस्सा ढह गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया की हादसे के बाद कुछ निवासी इमारत में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
मुंबई में मॉनसून के पहुंचते ही घाटकोपर (पूर्व) में चितरंजन नगर में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने की घटना हुई। बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह करीब 9:33 बजे की है। जिसमें घाटकोपर पूर्व के चितरंजन नगर के राजावाड़ी कॉलोनी में घर का एक हिस्सा ढह गया। मुंबई फायर ब्रिगेड ने दुर्घटना को लेवल-1 का बताया है।