Mumbai News Live Updates: मुंबई के कांदिवली में मैनहोल की सफाई कर रहे मजदूर को वाहन ने कुचला, मौत
Maharashtra News: पूरे महाराष्ट्र में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मुंबई समेत कई जिलों में तेज बारिश के बीच हादसे भी हुए है, जिसमें लोगों की जान भी गई है। ताजा घटना ठाणे (Thane News) में हुई है, जहां लगातार बारिश के बाद ठाणे पश्चिम के वर्तक नगर (Vartak Nagar) इलाके में विवियाना मॉल (Viviana Mall) के पीछे 40 फुट लंबी दीवार गिर गई। ठाणे नगर निगम ने बताया कि अभी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मलबे को हटाने का काम जारी है।
इससे पहले शनिवार देर रात भारी बारिश के कारण घोड़बंदर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गये। इस घटना में दो महिलायें और एक व्यक्ति घायल हो गये, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।