Mumbai News Live Updates: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे परिवार संग राज ठाकरे के घर पहुंचे, देखें वीडियो
कोल्हापुर और मुंबई के बीच उड़ान सेवा 5 अप्रैल से शुरू होने वाली है, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफ़र आसान हो जायेगा। जानकारी के मुताबिक, सप्ताह में चार दिन यहां से उड़ाने उपलब्ध रहेगी। कोल्हापुर-मुंबई फ्लाइट मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को रहेंगी। यह विमान सेवा स्टार एयरवेज (Star Air) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
इससे पहले, इस रूट पर एयर डेक्कन (Air Deccan) द्वारा विमान संचालित किया जाता था, जो 2018 में शुरू हुआ था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा एयरलाइन के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने की वजह से यहां से उड़ानें 2018 से निलंबित कर दी गई। कोल्हापुर और मुंबई का सफ़र सड़क मार्ग से 8 से 10 घंटे का है, जबकि हवाई यात्रा में सिर्फ एक घंटे का समय लगता है।