Mumbai News Live Updates: ठाणे में जोरदार बारिश, भिवंडी में सड़के पानी में डूबी, उफनते नाले में व्यक्ति बहा
Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई जिलों- ठाणे, पालघर, रायगढ़, नागपुर आदि में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया। इसके प्रभाव से अधिकतर मुख्य सड़कों पर भीषण जाम लग गया। आज ठाणे और पालघर जिलों में स्कूल-कॉलेजो में छुट्टी घोषित की गई है। लगातार बारिश के चलते कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिसके बाद नदी के किनारे बसे छह गांवों को खाली कराया जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 घंटों के दौरान मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। जबकि मुंबई सहित कोंकण के कुछ भागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार से बारिश से राहत मिलने का अनुमान जताया गया है।