Mumbai News Live Updates: मुंबई-नासिक हाईवे पर मालशेज घाट पर बस-ट्रक की टक्कर, 10 जख्मी
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के गोलमार्केट इलाके (Golmarket) में सोमवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलमार्केट में पेपर-कपबोर्ड गोदाम में तड़के भीषण आग लगी। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को सीमित रखा और जल्द ही बुझा दिया।
अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 9 गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पानी के टैंकर और कई अन्य अग्निशमन उपकरणों को लेकर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है।