16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘घर छोड़ देंगे’ कहकर ले गए साथ, जबरन पिलाई शराब, फिर बारी-बारी से की दरिंदगी; यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ बिहार के भोजपुर में तीन लोगों ने दरिंदगी की। रेप करने से पहले डांसर को शराब पिलाई गई और उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 16, 2026

bihar news, rape news, bihar gang rape news

यूपी की डांसर के साथ बिहार में दरिंदगी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक स्टेज प्रोग्राम के बाद घर पहुंचाने का भरोसा देकर साथ ले गए लोगों ने ही 19 वर्षीय डांसर को निशाना बना डाला। आरोप है कि पीड़िता को पहले जबरन शराब पिलाई गई, फिर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया जहां तीन आदमियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी गया। पुलिस ने घटना के बाद तुरंत एक्शन लेटे हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वह किराए के मकान में रहती थी और एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ काम करती थी। शनिवार रात वह एक इवेंट में परफॉर्म करने गई थी। जहां देर रात हो जाने की वजह से संचालक ने कहा कि घर छोड़ देंगे।

स्टेज शो के बाद रची गई साजिश

पीड़िता के पति के मुताबिक, उसकी 19 साल की पत्नी 1 फरवरी को काम के लिए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भोजपुर आई थी। शनिवार शाम वह एक इवेंट में परफॉर्म करने गई थी। देर रात जब शो खत्म हुआ, तो डांसर ने ऑर्केस्ट्रा ऑपरेटर लक्ष्मण यादव (40) से घर छोड़ने की गुजारिश की। लक्ष्मण ने उसे सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिया, लेकिन उसके कुछ और ही प्लान थे।

जबरदस्ती शराब पिलाई, फिर हैवानियत

आरोप है कि लक्ष्मण यादव पहले से ही नशे में था। उसने अपने दो करीबी साथियों, मैजिक ड्राइवर अशोक कुमार यादव (41) और DJ ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव (21) को भी बुला लिया। तीनों ने पहले पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर उसे एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां झाड़ियों के पीछे, उन्होंने एक-एक करके उसके साथ गैंगरेप किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई भी की।

2 साल की बेटी की मां है पीड़िता

पेशे से डीजे ऑपरेटर पीड़िता के पति के अनुसार, उनकी शादी को कुछ साल हो गए हैं और उनकी दो साल की एक बेटी है। उसकी पत्नी परिवार का गुजारा करने के लिए काम पर आती थी। घटना के बाद, परेशान पीड़िता ने अपने पति को फोन करके अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलने पर, मामले की गंभीरता को समझते हुए करनामेपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई। थानाध्यक्ष की अगुवाई में रेड मारकर मुख्य आरोपी लक्ष्मण यादव, अशोक यादव और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया है। कोर्ट में सेक्शन 164 के तहत आज उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।