Mumbai News Live Updates: थिएटर में जाकर लोगों को पीटना, कतई बर्दाश्त नहीं- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है. राज्य में 14 दिन की अवधि के दौरान भारत जोड़ो यात्रा 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। इस दौरान राज्य के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और फिर 20 नवंबर को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
सोमवार शाम को नांदेड़ पहुंचने के बाद आज सुबह साढ़े छह बजे से जिले के देगलुर बस स्टैंड से यात्रा फिर से शुरू हुई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नांदेड़ जिले में चार दिन तक यात्रा चलेगी। इसके बाद 11 नवंबर को यह हिंगोली, 15 नवंबर को वाशिम, 16 नवंबर को अकोला और 18 नवंबर को बुलढाणा जिले में प्रवेश करेगी।