6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Lok Sabha Result Live: मतगणना शुरू, जानिए, अब तक किस प्रत्याशी ने ले रखी है लीड

लोकसभा आम चुनाव की मतगणना आज, तैयारियां पूर्ण, उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 8 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

less than 1 minute read
Google source verification
आटर्स कॉलेज में जारी मतगणना

आटर्स कॉलेज में जारी मतगणना

उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं की मतगणना शुरू हो चुकी है। गोगुंदा में तीन राउंड , उदयपुर सिटी में दो राउंड, उदयपुर ग्रामीण में तीन राउंड, झाडोल में दो राउंड , आसपुर में तीन राउंड , खेरवाड़ा में एक राउंड हुआ है। गौरतलब है ​कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा आम चुनाव- 2024 की मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब पूरी दुनिया की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। उदयपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय आर्टस् कॉलेज परिसर में चल रही है। मतगणना सुबह ठीक 8 बजे प्रारंभ हुई।

अब तक भाजपा ने ले रखी है लीड

उदयपुर लोकसभा में भाजपा की लीड 20 हजार 210 हुई। गोगुंदा, झाडोल, उदयपुर सिटी, उदयपुर ग्रामीण में मन्नालाल रावत आगे चल रहे हैं, जबकि खेरवाड़ा, सलूंबर में ताराचंद मीना आगे चल रहे हैं। आसपुर में बाप पार्टी के प्रकाश चंद्र 6000 वोट से आगे चल रहे हैं। ओवरऑल मनालाल रावत 31821 वोट से आगे चल रहे हैं । अभी तक मन्नालाल रावत को 80237
ताराचंद मीना को 50800, प्रकाश चंद्र को 25636 वोट मिले हैं ।

यह हैं प्रत्याशी

उदयपुर संसदीय सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के मन्नालाल रावत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ताराचंद मीणा, बहुजन समाज पार्टी के दलपतराम गरासिया, भारत आदिवासी पार्टी के प्रकाशचंद्र, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के राजेंद्रकुमार, निर्दलीय कानजी डामोर, निर्दलीय प्रभुलाल तथा निर्दलीय डॉ सविता कुमारी अहारी चुनाव मैदान में हैं।