16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अबू आजमी के विवादित बोल, छोटे कपड़े पहनने वाली महिलाओं को कहा जाता है फैशनेबल

अबू आजमी के मुताबिक, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की मुख्य वजह उनके छोड़े और तंग कपड़े हैं। साथ ही बताया कि जो महिला जितना कम कपड़ा पहनती है, उसे लोग उतना ही फैशनेबल समझते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Punit Kumar

Jan 03, 2017

Abu Azmi

Abu Azmi

बैंगलुरु में 31 दिसंबर को नए साल की पार्टी के दौरान हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद नेताओं के अलग - अलग बयान आने शुरु हो गए हैं। जहां कर्नाटक के गृहमंत्री के बाद अब सपा के बड़े नेता अबू आजमी ने महिलाओं पर आपत्तिजनक और शर्मनाक बयान दिया है।

अबू आजमी के मुताबिक, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की मुख्य वजह उनके छोड़े और तंग कपड़े हैं। साथ ही बताया कि जो महिला जितना कम कपड़ा पहनती है, उसे लोग उतना ही फैशनेबल समझते हैं। इस विवादित बयान के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने कहा कि हमारी ओर से कर्नाटक के गृहमंत्री और अबू आजमी को समन भेज दिया गया है।

वहीं आजमी ने कहा कि आज के मॉडर्न जमाने में जितनी औरत नंगी नजर आती है उसे उतना फैशनेबल कहा जाता है। अगर मेरी बहन-बेटी सूरज डूबने के बाद गैर मर्द के साथ 31 दिसंबर मनाए और उस समय उसके साथ उसका भाई या पति नहीं है तो यह ठीक नहीं है। बावजूद इसके आजमी ने यह भी कहा कि उनके इस बयान से लोग काफी नाराज भी होंगे।

अबू आजमी के इस बयान की महिला आयोग ने निंदा कर कहा है कि जमी ने लड़के-लड़कियों को पेट्रोल और आग कहते हुए उन्‍हें दूर रहने को कहा है। उनका कहना है कि अगर कहीं शक्‍कर गिरी होगी तो चीटिंयां अपने आप आएंगी उन्‍हें निमंत्रण देने की जरुरत नहीं है। बावजूद इसके आजमी ने सरकार से अपील की है कि छेड़छाड़ जैसी हरकतों पर सरकार कड़ा रुख अपनाए।

गौरतलब हो कि इससे पहले भी सपा नेता अबू आजमी अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं, जहां कुछ दिनों पहले उन्होंने रानीगंज में पीएम मोदी और राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इससे पहले भी उनके इस तरह के विवादित बयान को लेकर उनकी बहु भी आपत्ति जता चुकी हैं।