
चेन्नई . जे जयललिता भले ही इस दुनिया से चली गई हों, लेकिन उनकी इच्छाओं को पूरी करने में एआईएडीएम सरकारने पूरा जोर लगा दिया है। अम्मा की मंशा के अनुसार एक और फ्री स्कीम का श्रीगणेश किया है। इस बार तमिलनाडु सरकार ने फ्री सेट टॉप बॉक्स बांटाना शुरू किया है। एआईएडीएम सरकार ने सरकारी केबल टीवी कॉर्पोरेशन के कस्टमर्स के लिए फ्री सेट टॅाप बॉक्स देने की योजना का श्रीगण्ेाश किया है। फ्री सेट टॉप बॉक्स मुफ्त योजना देने वाला तमिलनाडु देश का पहला राज्य बन गया है।
सीएम के पलानीस्वामी ने सेट टॉप बॉक्स बांटने के साथ एमपीईजी-४ फारमेट के हाईटेक कंट्रोल रूम का उद्घाटन भी किया। इस कंट्रोल रूम से डिजिटल सिग्रल प्रसारित किए जाएंगे। जयललिता ने विधानसभा चुनाव के दौरान फ्री सेट टॉप बॉक्स उपलब्ध कराने का वादा किया था। सत्ताधारी पार्टी ने अपना लोकप्रिय वादा निभाया है।
चार्ज 125 रुपए प्रतिमाह
राज्य सरकार की संचालित तमिलनाडु अरासू केबल टीवी कारपोरेशन के करीब 70 लाख ग्राहक हैं। अब उन्हें 125 रुपए प्रतिमाह के चार्ज पर डिजीटल क्वालिटी में 180 चैनल उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसी वर्ष अप्रैल में तमिलनाडु सरकार के केबल कारपोरेशन को डिजीटल पहुंच प्रणाली का लाइसेंस दिया था।
सबसे ज्यादा फ्री अम्मा योजनाएं
तमिलनाडु वह राज्य हैं जहां देश की सबसे ज्यादा फ्री स्कीम्स चलती हैं जिन्हें सरकार उपलब्ध कराती है। दिवंगत जयललिता ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कई योजनाएं अम्मा नाम से शुरू की थीं। अब उनके कदमों पर चलते पलानीस्वामी सरकार भी यही कर रही है।
अम्मा मिनरल वाटर : 10 रुपए की पानी की बोतल सभी प्रमुख शहरों में रेलवे स्टेशनो और बस अड्डों पर मिलती है।
अम्मा फार्मेसी : प्रमुख अस्पतालों में अम्मा फार्मेसी खोली गई हैं जहां सस्ते दरों पर लोगों को दवाएं मिलती हैं।
अम्मा बेबी किट : नवजातों की जरूरत के 16 सामान होते हैं जो फ्री में दिए जाते हैं।
अम्मा सीमेंट : गरीब लोगों को सस्ते दर पर अपना माकन बनाने के लिए अम्मा सीमेंट दी जाती है।
अम्मा मोबाइल : राज्य के सभी सहायता समूहों को मुफ्त में अम्मा स्मार्ट फोन दिए गए हैं।
अम्मा कैंटीन : राज्य के सभी शहरों में सस्ते दर पर खाना और नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए अम्मा कैंटीन।
अम्मा मिक्सर : गरीब औरतों को अम्मा मिक्सर मुफ्त में उपलब्ध कराया।
इनके अलावा यह भी... अम्मा टीवी, पंखे, बीज, नमक, चश्मा, लड़कियों को साइकिल, लैपटॉप, लड़कों को स्कूल बैग, किताबें, यूनिफार्म भी मुफ्त में दिए जाते हैं।
Published on:
2 Sep 2017, 10:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.