10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो गांव कभी था नक्सलियों के आका हिडमा का गढ़, अब वहां सुविधा शिविर का हुआ आयोजन, 218 ग्रामीणों को मिला लाभ

CG News: 4 अप्रैल को कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पुवर्ती में ’’नियद नेल्लानार’’ योजना के तहत एक दिवसीय सुविधा शिविर का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
जो गांव कभी था नक्सलियों के आका हिडमा का गढ़, अब वहां सुविधा शिविर का हुआ आयोजन, 218 ग्रामीणों को मिला लाभ

CG News: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सुकमा लगातार विकासात्मक पहल कर रहा है। इसी कड़ी में 4 अप्रैल को कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पुवर्ती में ’’नियद नेल्लानार’’ योजना के तहत एक दिवसीय सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 218 ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार योपेंद्र पात्रे ने बताया कि शिविर में 120 वोटर आईडी, 60 जन्म प्रमाण पत्र, 13 आधार पंजीयन, 22 पैन कार्ड बनाए गए, साथ ही 03 ग्रामीणों के बैंक खाते भी खोले गए। इस पहल से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने में बड़ी मदद मिली है। शासन-प्रशासन की सुविधाएं अब प्रदेश के सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंच रही हैं।

पुवर्ती गांव में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली और पानी की व्यवस्था की गई है। प्रशासन कुछ घरों में टीवी भी वितरित किया हैं। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2025 में पहली बार पुवर्ती गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विवाद रूप से संपन्न हुए, जो प्रशासन की प्रभावी उपस्थिति और ग्रामीणों के विश्वास का प्रतीक है।

यह भी पढ़े: जहां नक्सलियों ने पूजा पर लगाई थी रोक, वहां 21 वर्षों के बाद गूंजे ‘जय श्रीराम’ के घोष… 1970 में हुई थी मंदिर की स्थापना

जनता बोली - पुवर्ती: एक विशेष पहचान

पुवर्ती गांव को लेकर बस्तर क्षेत्र में विशेष चर्चा इसलिए भी होती है क्योंकि यह कुख्यात नक्सल कमांडर हिड़मा का पैतृक गांव है। ग्रामीणों के अनुसार, हिड़मा का बचपन यहीं बीता और यहीं से उसने नक्सली संगठन में कदम रखा। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में जिला प्रशासन का सीधा पहुंचना और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कलेक्टर ने कहा - अंदरूनी गांवों में शिविर जारी रहेगा

सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि कोंटा विकासखंड के दूरस्थ और अंदरूनी गांवों में नियमित रूप से ऐसे सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में ग्रामीणों के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।