ग्रामीणों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है जिसकी वजह से बारिश के दिनों में सड़क में जल जमा होने से आने-जाने में और अधिक दिक्कतें होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि अब तक जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।