23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: मक्का की फसलों पर बढ़ा फॉल आर्मीवर्म कीट का अटैक, रोकथाम के लिए इस कीटनाशक का करें छिड़काव, मिलेगा फायदा

Sukma News: कमा जिले के किसान इन दिनों मक्का की फसल पर बढ़ते सैनिक कीट (फॉल आर्मी वॉर्म) के प्रकोप से परेशान हैं। यह कीट फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है....

2 min read
Google source verification
CG News

CG News: सुकमा जिले के किसान इन दिनों मक्का की फसल पर बढ़ते सैनिक कीट (फॉल आर्मी वॉर्म) के प्रकोप से परेशान हैं। यह कीट फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ी हानि हो सकती है। समस्या की जानकारी मिलने पर कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम चिपुरपाल और पुजारीपाल का दौरा कर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया।

सर्वेक्षण में पाया गया कि फॉल आर्मी वॉर्म की इल्ली मक्का की फसल पर तेजी से हमला कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के पौध रोग विशेषज्ञ राजेंद्र प्रसाद कश्यप, कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार सिदार और परमेश सिंह सोरी ने किसानों को इस कीट के लक्षण, इसके प्रभाव और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।

फेरोमोन ट्रैप: समाधान

विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि इस कीट के प्रकोप से बचाव के लिए फेरोमोन ट्रैप का उपयोग एक प्रभावी और सस्ता तरीका है। यह ट्रैप मादा कीट की गंध का उपयोग करके नर कीटों को आकर्षित करता है और उन्हें फंसाकर उनकी संया नियंत्रित करता है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के इस जिले में खपाई जा रही थी MP और तेलंगाना की अंग्रेजी शराब, पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

फेरोमोन ट्रैप के लाभ

फसलों को नुकसान से बचाना।
कीट संया नियंत्रित करना।
किसानों के लिए किफायती समाधान।
उपलब्धता: खाद-बीज की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध।

यह उपाय फसलों को बचाने में बहुत मददगार

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि समय पर फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करने से फसल को भारी नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके अलावा, जैविक और रासायनिक उपचार के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। ग्राम के कृषक मित्र लच्छू राम भोयर, रमेश कश्यप और रत्न नाग ने फेरोमोन ट्रैप की सराहना करते हुए कहा कि यह उपाय फसलों को बचाने में बहुत मददगार है। किसानों का मानना है कि समय पर दी गई यह जानकारी उनकी मेहनत और आय को बचाने में सहायक साबित होगी।