इस इलाके में कई स्कूल हैं जो इसी तरह से झोपड़ी में या फिर किराए के मकान में चल रहे हैं। निर्माण का काम पंचायतों को दिया जाता है लेकिन उनके प्रतिनिधि काम पूरा करने में रुचि नहीं दिखाते हैं। प्रत्येक सप्ताह जिला स्तर पर समय सीमा की बैठक में स्कूल भवनों की प्रगति रिपोर्ट देखी जाती है उसके बाद भी ऐसी स्थिति बनी रहना दुर्भाग्यजनक है। @मोहन ठाकुर।