6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों…जवानों की शहादत पर साथियों के आंखों से छलक पड़े आंसू, देखें Video

Sukma Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में शविवार की सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए है। वहीँ, दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए सुकमा लाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
सुकमा नक्सली मुठभेड़

सुकमा नक्सली मुठभेड़

Sukma Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में शविवार की सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़(Sukma Naxali Encounter) में 3 जवान शहीद हुए है। वहीँ, दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए सुकमा लाया गया। अपने साथियों की शहादत पर डीआरजी के जवानों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

जानकारी के अनुसार, नक्सल क्षेत्र सर्चिंग के जवानों की डीआरजी टीम निकली थी। इस दौरान जवान बाइक से जा रहे थे। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर अचानक अंधाधुन गोली बारी(Sukma Naxali Encounter) शुरू कर दी। जब तक तक जवान कुछ समझ पाते तब तक वे नक्सलियों की फायरिंग के चपेट में आ गए। जवानों ने मौर्चा संभालते हुए नक्सली की गोली बारी जवाबी कार्यवाही की। लेकिन तब तक मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गए। जिसमें से 3 जवान शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें: CG Board Exam: बस्तर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी हुई पूरी, कलेक्टर ने लाउड स्पीकर्स पर लगाईं रोक



इस मुठभेड़ में डीआरजी एसआई रामूराम नाग, जगरगुंडा निवासी, सहायक आरक्षक वंजाम भीमा निवासी चिंलानार मरकागुड़ा, कुंजाम भीमा निवासी जगरगुंडा शहीद हो गए। शहीद जवानों को देख DRG के साथी जवानों की आंखों से आंसू छलक आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा।