
नक्सली सामग्रियों का परिवहन करते पांच गिरफ्तार
सुकमा। Sukma News: जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने पांच ग्रामीणों को जंगल से गिरफ्तार किया। जिनके पास से नक्सली सामग्री बरामद हुई है, इन पांचो पर नक्सली सामान परिवहन का आरोप लगाते हुए इन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिले के जगरगुण्डा थान क्षेत्र में बेदरे कैम्प से जिला बल एवं 201 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम दूरनदरभा व मिसीगुड़ा के आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम दूरनदरभा के पास जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देख कर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम तामू भीमा, ओयाम जोगा, अवलाम पाण्डू , पूनेम सन्नू , तामू आकाश लेखमू बताया। पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नही दिया गया।
पकड़े गये सभी डीकेएमएस सदस्य
पकड़े गये व्यक्तियों के अलग-अलग थैलो में लकड़ी से बनान नुकीला - सूजानुमा (स्पाईक), सब्बल, नक्सली पर्चा, नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री मिला। उक्त सामाग्रियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सभी डीएकेएमएस सदस्य के पदों पर कार्य करना बताया।
Published on:
23 Oct 2023 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
