19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Illegal paddy seized: खाद्य विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई, निजी मकान से 80 क्विंटल अवैध धान किया जब्त

Illegal paddy seized: कोकराल में निजी मकान से 80 क्विंटल अवैध धान मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। इधर छिंदगढ़ ब्लॉक में 14 नवंबर से अब तक 6 प्रकरण दर्ज किए गए। अब तक 20 लाख से अधिक की जब्ती हो चुकी है।

2 min read
Google source verification
Illegal paddy seized

Illegal paddy seized: सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत किन्दरवाड़ा के ग्राम कोकराल में 80 क्विंटल अवैध रूप से भंडारण किए हुए, धान जब्त किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जप्त धान की कीमत 1 लाख 84 हजार रुपए है। खाद्य निरीक्षक विक्रांत नायडू ने बताया कि छिंदगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत किन्दरवाड़ा के ग्राम कोकराल में एक निजी मकान में अवैध रूप से धान का भंडारण किया गया है।

Illegal paddy seized: निजी मकान की जांच पड़ताल की गई

मुखबिर की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर उक्त निजी मकान की जांच पड़ताल की गई। जिसमें अवैध रूप से रखें 80 क्विंटल धान बरामद किया गया। वहीं इस संबंध में मकान मालिक अशोक बघेल से जानकारी ली गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। अशोक बघेल ने उक्त धान बाहर से लाने की बात कबूला। जब्त धान को मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त धान को जप्त किया कर पुसपाल लेंस को सौंपा दिया गया है।

ओडिशा सीमा से लगा हुआ है क्षेत्र

जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक यह इलाका पड़ोसी राज्य ओडिशा से लगा हुआ है। जिसकी वजह से यहां पर ओडिशा से बड़े पैमाने पर हर साल धान की अवैध तरीके छत्तीसगढ़ में लाकर बेचा जाता है। (chhattisgarh news) राज्य शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लगातार धान की अवैध परिवहन व भण्डार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Illegal paddy seized: 500 बोरा धान बिक्री करने आया था किसान, ये देखते ही उडऩदस्ता टीम ने 80 बोरा कर लिया जब्त

छिंदगढ़ एसडीएम एवं पुसपाल पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा इस सत्र 14 नवंबर से अब तक अवैध रूप से धान भंडारण एवं परिवहन करने के 6 प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें 20 लाख 84 हजार रुपए की अब तक धान जब्त किया जा चुका है।

अवैध धान के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

Illegal paddy seized: खाद्य निरीक्षक वितरण नायडू ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहयोग से एवं छिंदगढ़ एसडीएम के नेतृत्व में लगातार अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुसपाल इलाका सीमावर्ती पड़ोसी राज्य ओडिशा से लगा हुआ क्षेत्र है।

इसलिए यहां पर सबसे अधिक अवैध तरीके से धान लाने के फिराक में बिचौलिए रहते है। इसको ध्यान में रखते हुए पुसपाल थाना प्रभारी अमोल खलखो एवं थाना स्टॉफ के सहयोग से अब तक अलग-अलग छह प्रकरण में कार्रवाई की जा चुकी है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।