
Illegal Paddy Seized: समर्थन मूल्य पर जहां धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ी है। पड़ोसी राज्यों से अवैध धान का परिवहन का प्रयास भी शुरु हो चुका है। मंगलवार को जिला प्रशासन की उड़न दस्ता टीम ने ओड़िशा राज्य से ट्रक में लदी 84 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया है। जिसे जिले के खरीदी केन्द्रों में खपाने की योजना थी।
वहीं देवड़ा में दो किसानों पर अवैध रुप से धान बिक्री और भंडारण किए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस बारे में एसडीएम भरत कौशिक ने बताया कि अवैध धान परिवहन नियंत्रण की दिशा में लगातार निगरानी रखी जा रही है। राज्य शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति के तहत जिले के धान खरीदी केन्द्रों पर वर्तमान में धान खरीदी जोरों पर है।
इस बीच कोचिये और बिचौलियों के जरिए सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने सभी चेक पोस्ट के अलावा उड़न दस्ता दल द्वारा धान परिवहन किए जा रहे वाहनों और दस्तावेजों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में उड़ीसा से आ रही वाहन क्रमांक (ओडी 10 पी- 4047) को ग्राम मारकेल में मंडी कर्मचारियों द्वारा रात्रि 9 बजे रोका गया।
जांच के दौरान वाहन में धान 21 पैकेट लोडिंग किया हुआ मिला, जिसका लगभग वजन 84 क्विंटल पाया गया। उक्त धान को मौके पर जब्त कर वाहन समेत पुलिस थाना नगरनार के सुपुर्द किया गया और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में और अधिक सजगता बरती जाएगी।
Illegal Paddy Seized: शंकर लाल नाग निवासी बाजारपारा देवड़ा के द्वारा मंडी शुल्क जमा किए बिना लाए गए 20 बोरा धान वजन करीब 8 क्विंटल को जप्त किया गया है। नियम विरुद्ध भंडारण किए जाने पर उक्त धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
Updated on:
04 Dec 2024 12:24 pm
Published on:
04 Dec 2024 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
