
CG में आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
Naxali Surrender in Sukma: छत्तीसगढ़ में नक्सली आए दिन जघन्य घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। कभी किसी निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर देते हैं तो कभी किसी निर्दोष ग्रामीण की मुखबिरी के शक में हत्या कर देते हैं। अब इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।
माड़ डिवीजन कंपनी नम्बर 1 में सक्रिय 8 लाख के इनामी नक्सली ने सुकमा में पुलिस अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण (Naxali Surrender in Sukma) किया। आत्मसमर्पित नक्सली विगत् 12 वर्षो से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा था। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पित नक्सली दिरदो माड़ा कई नक्सल घटनाओं में शामिल था।
सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरूआत) से प्रभावित होकर नक्सल हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन सक्रिय नक्सली माड़ डिवीजन अंतर्गत कम्पनी नम्बर 1 का सदस्य दिरदो माड़ा, निवासी पोलमपल्ली क्षेत्र के द्वारा सोमवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में एसपी सुनील शर्मा, एएसपी ओम चन्देल, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार, एएसपी डीआरजी सुकमा संजय सिंह के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण (Naxali Surrender in Sukma) किया गया।
उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में विशेष आसूचना शाखा सुकमा का विशेष प्रयास रहा। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली (Naxali Surrender in Sukma)को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
Published on:
20 Feb 2023 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
