1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुठभेड़ में दो महिला माओवादी ढेर, पोलमपल्ली की घटना

सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर घात लगाए माओवादियों ने किया फायरिंग, गोलीबारी के बाद दो महिला माओवादी का शव पुलिस ने किया बरामद।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ajay Shrivastava

Jan 30, 2016

maoist encounter

sukma maoist encounter

सुकमा. पोलमपल्ली इलाके में शनिवार सुबह पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में दो महिला माओवादी मारी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की संयुक्त पार्टी सुबह सर्चिंग के लिए निकली थी।

दोनों ओर से घंटे भर से अधिक गोलीबारी हुई
पोलमपल्ली के पास जंगल में घात लगाए माओवादियों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस ने भी पोजीशन लेकर फायरिंग का जवाब देना शुरु कर दिया। दोनों ओर से घंटे भर से अधिक गोलीबारी हुई।

महिला माओवादी की शिनाख्त वंजम शांति और वंजन पोज्जे के तौर पर हुई है
कुछ देर बाद माओवादी गोली चलाते वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछा करते पुलिस को दो महिला माओवादी के शव मौके पर मिले। महिला माओवादी की शिनाख्त वंजम शांति और वंजन पोज्जे के तौर पर हुई है।

दोनों महिला पालामडगू की रहने वाली हैं
दोनों महिला पालामडगू की रहने वाली हैं। मौके से एक देसी कट्टा, दो भरमार, वर्दियां और एसएलआर व इंसास के खाली खोखे बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें

image