कुंजाम ने सवाल उठाया कि जब उन्होंने खुद गबन की शिकायत की, तो फिर उनके घर पर ही 10 अप्रैल को एसीबी- ईओडब्ल्यू की टीम छापा क्यों मारती है, जबकि जांच में कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि इससे यह संदेह भी पैदा होता है कि कहीं यह किसी बड़े अपराधी को बचाने की कोशिश तो नहीं?