24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और उनके पुलिस तंत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

2 min read
Google source verification
Aap members burnt central

सुल्तानपुर. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही के विरोध में आम आदमी पार्टी सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर दिल्ली पुलिस से आप पार्टी की सरकार और उसके मुख्यमंत्री और विधायकों के उत्पीड़न करने का गम्भीर आरोप लगाया।
आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और उनके पुलिस तंत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर विरोध स्वरूप पुतला जलाया।

आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जनता द्वारा प्रचंड बहुमत से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगातार उनके द्वारा जनहित मे किये जा रहे कार्यो में बाधा उत्पन्न कर उनके खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा साजिशे रच रही है और उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बात बात में जाँच पडताल के बहाने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी ली गयी। बेड की चादरो और उनके घर के टायलेट तक का जायजा मोदी की पुलिस ने लिया।

न्यायपूर्ण और सुकून भरा होता

एक सम्मानित पद पर बैठे मुख्यमंत्री के साथ ऐसे अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ राज्य सभा सदस्य सांसद संजय सिंह के आह्वाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश के साथ सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन करके विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मकसूद अंसारी ने कहा कि अच्छा होता कि केंद्र सरकार और उनकी पुलिस जस्टिस लोया, व्यापम केस, ललित मोदी , नीरव मोदी, विजय माल्या ,राफेल डील आदि आदि आदि तमाम देश को खोखला करने वाली घटनाओं पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करती तो देशवासियो के लिए न्यायपूर्ण और सुकून भरा होता। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, डॉ अनिल दिवेदी, अरविंद यादव,बी डी मिश्रा, अनिल कोरी, फिरोज खान,जितेंद्र तिवारी, ताज मोहम्मद, अरविंद त्रिपाठी, सोनू,विनय, राजा, इलियास, अनिल सिंह, काजू खान, इमरान खान, शैलेश वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रमोद सिंह, प्रमोद कश्यप, अब्दुल समद, हाजी खुर्शीद अहमद आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।