
सुल्तानपुर की ज्वैलरी शॉप में डकैती के एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर दिया। आरोपी का नाम अजय यादव उर्फ डीएम है। वह 29 अगस्त को हुई डकैती के बाद से फरार था। उस पर एक लाख का इनाम था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार अल सुबह जयसिंहपुर कोतवाली के मोइली गांव में मुठभेड़ हई। शोभावती इंटर कॉलेज के पास पुलिस टीम ने अजय यादव को घेरा तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए अजय यादव उर्फ DM पर 5 मुकदमे दर्ज हैं।इनमें छिनैती, चोरी, डकैती के केस शामिल हैं. तीन केस जौनपुर में और एक-एक प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर में दर्ज है।अजय मूल रूप से थाना सिंगरामऊ (जौनपुर) का रहने वाला है।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अजय के पैर में दो गोली लगी। वह वहीं गिर गया। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अजय जौनपुर के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत लारपुर का रहने वाला है। उस पर 5 मुकदमे दर्ज हैं।ज्वेलरी शॉप में डकैती में अब तक पुलिस 4 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर कर चुकी है जबकि एक मंगेश यादव मुठभेड़ में मारा गया था।
29 अगस्त को हुई डकैती में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी 2 सितंबर की रात की थी। कोतवाली इलाके में सचिन सिंह, त्रिभुवन व पुष्पेंद्र सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तीनों के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने दावा किया था कि इनके पास से लूटी हुई 15 किलो चांदी बरामद हुई।2 दिन बाद 5 सितंबर की सुबह एसटीएफ ने इस लूटकांड में शामिल मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। मंगेश यादव भी जौनपुर का रहने वाला था। एसटीएफ के मुताबिक, मंगेश के पास से 5 किलो चांदी बरामद की गई थी।फिर 11 सितंबर को अयोध्या में दुबेपुर मोड़ से एक-एक लाख के इनामी चार बदमाशों को पकड़ा। इनके नाम दुर्गेश सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, विवेक सिंह है। इनके पास से एक करीब डेढ़ किलो सोना बरामद किया।इसके बाद, डकैती की वारदात के मास्टरमाइंड विपिन सिंह ने 29 सितंबर को रायबरेली में सरेंडर किया था। विपिन के घर से एक किलो 218 ग्राम सोना बरामद किया था।
Updated on:
20 Sept 2024 02:50 pm
Published on:
20 Sept 2024 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
