7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी युगल ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरे ने ऐसे बचाई जान युवक को जड़े कई थप्पड़

एक प्रेमी युगल ने नदी में चलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरे ने नदी में कूद कर कड़ी मशक्कत के बाद युवक और युवती को बाहर निकाला। नाराज मछुआरे ने युवक को कई थप्पड़ निकालने के बाद जड़ दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
Sultanpur hindi news

नदी में डूबते प्रेमी युगल की मछुआरा ने बचाई जान

किसी बात को लेकर प्रेमी युगल ने नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य वहां पर मौजूद एक मछुआरा देख रहा था। उसने बिना अपनी जान की परवाह की तत्काल नदी में कूद गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक और युवती को नदी से बाहर निकाला। उसके बाद अभिभावक की भूमिका निभाते हुए। उसने युवक को जमकर फटकार लगाई तथा कई थप्पड़ जड़ दिए

यूपी के सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र गोलाघाट में बहने वाली गोमती नदी में प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। दोनों को नदी में छलांग लगाते देख मछुआरे ने समय रहते बचा लिया है। युवक को मछुआरा खींच कर नदी से बाहर लेकर आता है। दोनों के आत्महत्या करने से मछुआरा काफी नाराज हो जाता है। ऐसे में प्रेमी युवक को मछुआरे के नाराजगी का शिकार होना पड़ता है। वह उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ देता है।

वहीं दूसरी तरफ युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल दिया जाता है। पुल के खंभे के लिए बने फाउंडेशन पर उसको बैठाया गया। नदी में कूदने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। हालांकि मछुआरों ने उनकी जिंदगी बचा ली। यही नहीं जान जाते-जाते बचने के बाद दोनों को यह बात भी समझ में आ गई कि जिंदगी कितनी कीमती है।